scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 12 March 2026: कन्या राशि वाले पारिवारिक मामलों में रिश्तेदारों की लें सलाह, समाज से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहेंगे

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 12 March 2026: बीती बातों पर दूसरे से बेवजह लड़ाई झगड़ा न करें. बुरे कार्यों के प्रतिफल अच्छे नहीं होते है. इस बात को समझ सकते है. किसी की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. 

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या (Virgo):-
Cards:- Five of cups


दूसरों के मामले में बेवजह दखल देने से बचें. इससे रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती है. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी की बदतमीजी बढ़ सकती है. इससे स्वयं को अपमानित महसूस करेंगे. किसी अनुभवी व्यक्ति से इस बारे में सलाह ले सकते है. प्रेम संबंध में चली आ रही कटुता दूर हो सकती है. सामने वाले से माफ़ी माँग सकते है. सामाजिक क्षेत्र में नाम और सम्मान कमाने के अवसर मिल सकते है. समाज से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहेंगे. लोगों के बीच अच्छी पहचान बनाने के प्रयास कर सकते है. किसी को निजी जिंदगी में हस्तक्षेप न करने दें. पुरानी गलतियों का दोहराव न करें. विवाद को समय रहते सुलझा लें. किसी के साथ बुरा व्यवहार कर आगे परेशानी न खड़ी करें. जो बीत गया उसे भुला दें. बीती बातों पर दूसरे से बेवजह लड़ाई झगड़ा न करें. बुरे कार्यों के प्रतिफल अच्छे नहीं होते है. इस बात को समझ सकते है. किसी की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. 

स्वास्थ्य: किसी से विवाद के चलते हाथापाई हो सकती है. जिससे चोट लग सकती है. 

आर्थिक स्थिति: पैसों के लेनदेन को दूसरे के हाथों में न दें. हिसाब किताब स्वयं करें. 

रिश्ते: पारिवारिक मामलों में किसी बड़े की सलाह रिश्तों को सुधार सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement