scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 9 March 2026: संतुलन स्थापित करें, कार्यों को पूरा करेंगे

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 9 March 2026: ऐसा किसी भी तरह का वादा सामने वाले के साथ ना करें. जिसको निभाना के लिए आगे चलकर परेशानी महसूस हो.पुराने कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता रखें.

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या (Virgo):-
Cards:- The Hermit

इस समय किसी भी जोखिम भरे कामों से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होगी. ऐसे कार्यों में हाथ डालना बड़े नुकसान का कारण बन सकता है. कुछ परिस्थितियों ऐसी बन सकती हैं .जहां कोई काम बनते बनते बिगड़ जाए. ऐसे स्थिति में धैर्य बनाकर रखना जरूरी है. पारिवारिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है.कार्य की अधिकता के चलते मन में तनाव की स्थिति बनती जा रही है.किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है.

जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, या राजनीति में जाने की इच्छा रखते हैं. उन्हें अपने कार्यों से एक नई पहचान और सम्मान मिलने की संभावना नजर आ रही है. ऐसा किसी भी तरह का वादा सामने वाले के साथ ना करें. जिसको निभाना के लिए आगे चलकर परेशानी महसूस हो. पुराने कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता रखें.सामाजिक और व्यावसायिक जीवन के बीच संतुलन स्थापित करें.

स्वास्थ्य: बार-बार बीमार पड़ना किसी शारीरिक कमजोरी का संकेत दे सकता है. चिकित्सक से सही समस्या का जिक्र करें.

आर्थिक स्थिति: किसी को बिना लिखा पड़ी के उधार ना दें. ऑन आमदनी से अधिक खर्च न करें.

रिश्ते: मित्रों के साथ किसी पुरानी बात के चलते अनबन हो सकती है. क्रोध की जगह शांति से बात को खत्म करने का प्रयास करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement