scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 4 March 2026: कन्या राशि वाले आत्मविश्वास और मनोबल से बढ़ेंगे आगे, लक्ष्य की करेंगे प्राप्ति

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 4 March 2026: व्यवहार की नम्रता और सरलता दूसरों की आकर्षण का केंद्र बन सकती है.  इसके बाद भी अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर सकते है. अपने निर्णय स्वयं लेने की योग्यता को विकसित करने का प्रयास करें.

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या (Virgo):-
Cards:- Queen of swords

अपने दुःखदायी कल  को बुलाना आसान नहीं लग रहा है. जिसके चलते मन बार-बार अतीत की उन्हीं गलियों में भटकता रहता है. इस समय मनोबल को  उठाए रखें. अध्यात्म की तरफ झुकाव हो सकता है. संभव है, कि किसी बुजुर्ग महिला की मदद प्राप्त हो सकें. धैर्य और संयम बनाए रखें.  कार्यों को समय पर पूरा करें. अटके हुए कार्यों में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए  में सफलता प्प्राप्ति तक ले जा सकते है. किसी भी तरह की चालबाजी, झूठ या  फरेब अपने व्यवहार में ना लाएं. व्यवहार की नम्रता और सरलता दूसरों की आकर्षण का केंद्र बन सकती है.  इसके बाद भी अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर सकते है. अपने निर्णय स्वयं लेने की योग्यता को विकसित करने का प्रयास करें. संभव हैं, कि कार्य क्षेत्र या पारिवारिक जीवन किसी के द्वारा किए जा रहे  छल को समझ तो रहे है. पर फिर भी उसको नजरंदाज करते जा रहे हैं. ये स्थिति आगे बड़ी परेशानी में डाल सकती है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: आंखों  में कुछ परेशानी हो सकती हैं. जिसके चलते रात को वाहन चलाने से परहेज रखें. 

आर्थिक स्थिति: इस समय पैसों का लेनदेन न करें. रकम वापस मिलने की उम्मीद नहीं है. 

रिश्ते: किसी बड़े बुजुर्ग के  साथ कहीं जाने की योजना बन रही है. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की तैयारी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement