कन्या (Virgo):-
Cards:- The Moon
बदले और स्वार्थ की भावना लोगों के साथ रिश्ते खराब कर सकती है. किसी की मदद के बदले दूसरे से मदद की उम्मीद करना हमेशा कामयाब नहीं होता है. इसलिए किसी के भी साथ ज्यादा उम्मीद न करें. जल्द ही किसी नए मकान को लेने की योजना पूरी हो सकती हैं. इस मकान को व्यवसायिक उपयोग में लाने की योजना बना सकते है. संपत्ति से सम्बन्धित सौदों में जल्दबाजी न करें. अच्छे से संतुष्ट होने के बाद ही सहमति दीजिए. घर में कार्य करने वाले लोगों के साथ सही व्यवहार करें. लोगों की कमियों का मजाक न उड़ाएं. किसी ने यदि पूर्व में आपके साथ कुछ बुरा कार्य किया हुआ हैं. तो उससे बदला लेने की जगह उसके साथ मित्रता कर सकते है. नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें. कार्य का सफल या असफल होने का मतलब मेहनत में कमी ही नहीं होता है. बल्कि योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन न हो पाना भी हो सकता. हमेशा स्वयं को दोष न दें. लोगों की बातों को अनसुना करें. कभी कभी परिस्थिति पर नियंत्रण मुश्किल होता है. ऐसी स्थिति में कार्यों को पूरा करना काफी मेहनत का काम होता है.
स्वास्थ्य: किसी बड़ी चोट की आशंका से भयभीत हो सकते है. कुछ समय कार्य से स्वयं को आराम दें.
आर्थिक स्थिति: जल्द ही नौकरी में पदोन्नति की सूचना मिलने वाली हैं. ये पदोन्नति बड़े लाभ के साथ आ सकती हैं.
रिश्ते: विवाह संबंध तय होने के बाद किसी कारण से टूट सकता हैं. इस बात को लेकर मन उदास हो सकता हैं.