कन्या (Virgo):-
Cards:- The Chariot
संतान की उपलब्धि से प्रसन्न होंगे. उसके किसी जश्न में शामिल होने के लिए यात्रा कर सकते है. इस समय जीवन में नया परिवर्तन महसूस करेंगे. कार्य की अधिकता और तनाव से दूर कुछ समय किसी शांत स्थान पर व्यतीत कर सकते है. किसी गलत निर्णय को लेकर किसी सहयोगी के साथ बहस हो सकती है. सामने वाला गलती के बाद भी उसको स्वीकार नहीं कर रहा है. इस बात को लेकर काफी झगड़ा हो सकता है. कार्य क्षेत्र में बढ़ती अराजकता के चलते दोनों का स्थानांतरण अलग अलग विभागों में किया जा सकता है.
उच्च अधिकारी से अपने गलत व्यवहार की माफी मॉंग सकते है. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से सावधान रहें. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात कुछ नए अवसर तक जाने का मार्गदर्शन कर सकती है. लोगों की बातों पर तुंरत प्रतिक्रिया न दें. पहले सोचे फिर सही निर्णय लें. जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें. बार बार किसी भी गलती को न दोहराएं. दूसरे से गलतियों की क्षमा मॉंग सकते है. परिवार में कार्य से संबंधित तनाव न लाएं.
स्वास्थ्य: दॉंत का दर्द धीरे धीरे बढ़ने लग सकता है. किसी अच्छे दंत चिकित्सक से मिलें.
आर्थिक स्थिति: किसी से उधारी न करें. यदि कहीं कर्जा लिया है. तो समय पर उधार चुकाए.
रिश्ते: लोगों की बातों में आकर किसी सहकर्मी के साथ दुर्व्यवहार कर सकते है. इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे.