जिम्मेदार लोगों से भेंट मुलाकात के अवसर बनेंगे. नई शुरूआत की संभावना है. प्रबंधकीय अनुकूलन बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. विस्तार पर फोकस बनाए रखेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. समकक्ष व वरिष्ठ सभी सहयोगी होंगे. कामकाज में सहजता बनी रहेगी. लोगों पर जल्द भरोसा नहीं करेंगे. उचित अवसर पर प्रतिक्रिया देंगे. प्रशासन के कार्याे में तेजी आएगी. उद्योग व्यापार में सफलता मिलेगी. प्रशासनिक प्रयास बल पाएंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र विकसित करने पर जोर होगा. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे. स्मार्ट वर्किंग पर बल रखेंगे. प्रबंधकीय विषयों को गति मिलेगी. पेशेवर कार्यों में सफलता पाएंगे.
धन संपत्ति- आय एवं लाभवृद्धि बेहतर बनी रहेगी. शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे. पैतृक मामले पक्ष में बने रहेंगे. सबके साथ सहयोग और संवाद बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होंगे.
प्रेम मैत्री- प्रेम पक्ष में आपसी विश्वास बढ़ेगा. एक दूसरे के प्रति आदर सम्मान का भाव बनाए रखेंगे. मित्रता को बल मिलेगा. चर्चा संवाद में प्रभावी रहेंगे. वरिष्ठ सहयोगी होंगे. परस्पर भरोसा बढ़ेगा. भावनात्मकता बनाए रखेंगे. संबंधों में सुधार होगा. मन के रिश्तों को संवारेंगे. मदद का भाव बढ़ेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व बल पाएगा. स्वास्थ्य संवार पर रहेगा. बड़़प्पन रखेंगे. लक्ष्य पर ध्यान देंगे. अनुशासन बढ़ाएंगे. व्यवस्था का सम्मान करेंगे.
आज का उपाय: श्रीरामजी के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. सहकार बनाए रखें.
शुभ अंक : 1, 5, 7 और 9
शुभ रंग : खाकी