वृषभ (Taurus):-
Cards:- Seven of cups
जीवनसाथी नई नौकरी का लुभावना सपना देख रहा है.इस बात को लेकर चिंतित हो सकते है.किसी करीबी की बात मानकर कोई भी जोखिम न उठाएं.किसी भी बात को पूरी तरह से सच मानने से पूर्व स्वयं इसकी जांच पड़ताल कर लेना बेहतर रहेगा.तो थोड़ा सचेत होना चाहिए.जब तक आप उन परिस्थितियों का सही तरह अवलोकन न कर लें. विवाह के लिए आ रहे कुछ प्रस्ताव सबको पसंद आ सकते हैं.विवाह की फैसले लेने में जल्दबाजी न करें.संभव हैं,कि आज जो स्थिति बहुत अनुकूल दिख रही हैं.
निकट भविष्य में वो बिल्कुल विपरीत हो जाएं. और कुछ कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ जाएं. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ मनमुटाव हो जाएं.इससे सामने वाले की छवि बिगड़ सकती है. किसी नए कार्य क्षेत्र में पहचान बनाने की कोशिश कर सकते है.इस समय काफी मेहनत और समझदारी से कार्यों को पूरा करने के प्रयास कर सकते है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य इस समय ठीक चल रहा है.कुछ बुरी आदतों से दूर रहकर लंबे समय तक स्वस्थ बने रह सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किसी अन्य कार्य व्यवसाय की शुरुआत करने पर विचार कर रहे हैं. जिसमें कम जमा पूंजी में अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे.
रिश्ते:काफी समय से जीवनसाथी के साथ काफी भ्रमण नहीं कर पाए है.
जल्द ही दोनों किसी अच्छी जगह यात्रा करने की तैयारी कर सकते हैं.