वृषभ (Taurus):-
Cards:- Three of swords
कार्य क्षेत्र में आया कोई नया सहकर्मी आपके और प्रिय के बीच दूरी ला सकता है. सामने वाले से बढ़ती निकटता प्रिय के गुस्से की वजह बन सकती है. समय रहते प्रिय की गलतफहमी को दूर कर सकते है. इस समय उस सहकर्मी से रिश्ते सीमित करेंगे. कार्य क्षेत्र में किसी अधिकारी के पक्षपात पूर्ण व्यवहार के चलते अच्छे अवसर प्राप्त करने में दिक्कत हो सकती है. सामने वाले से इस विषय पर बातचीत कर सकते हैं. नई नौकरी की तलाश जोर-शोर से करेंगे काफी जगह दिए गए. साक्षात्कारों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद बन रही है. इस समय कुछ नए लोगों से मुलाकात किसी नए व्यवसाय की शुरुआत की संभावना बन सकती है. परिवार में विवाह को लेकर चर्चा शुरू हो सकती हैं. कुछ अच्छे प्रस्ताव सामने आएंगे सही प्रस्ताव का चयन थोड़ा मुश्किल लग सकता हैं. पिता के साथ अनबन खत्म कर रिश्तों को सुधरेंगे. किसी की बातों में आकर लक्ष्य से ध्यान न भटकाए.
स्वास्थ्य: लंबे समय से यात्राएं कर रहे है. इनसे काफी थकान और तनाव महसूस कर सकते है. इस समय कार्य से थोड़ा विश्राम ले सकते है.
आर्थिक स्थिति: किसी भी कागजात पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें. पहले उसका कागजात को अच्छे से पढ़ लें.
रिश्ते: जीवनसाथी का सनक भरा रवैया रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है. सामने वाला इस बात को समझ नहीं रहा है.