वृषभ (Taurus):-
Cards:- The High Priestess
मानसिक शांति के लिए समाज सेवा या दान पुण्य के कार्यों में सहभागिता कर सकते हैं.संतान की उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा.कामकाज के सिलसिले में जिम्मेदारियां का बोझ बढ़ सकता है.मानसिक शांति के लिए आध्यात्म की तरफ झुकाव महसूस करेंगे.विद्यार्थियों को अच्छी सफलता प्राप्ति के लिए काफी परिश्रम करने की आवश्यकता है.ध्यान को लक्ष्य की तरफ केंद्रित कीजिए.किसी करीबी व्यक्ति से मुलाकात धन अर्जित करने के नए स्रोतों को खोल सकती है.
परिवार में किसी भी वाद-विवाद का हिस्सा ना बने.वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें.संभव हैं , कि मजाक में कहीं कोई बात किसी को नाराज कर सकती है.इस स्थिति में सामने वाले से माफी मांग लेना बेहतर रहेगा.किसी के निजी जीवन में दखल ना दे.अपने निर्णय स्वयं लें.यदि कोई समस्या सामने आ रही है तो समाधानों पर विचार करें.समस्या से डर कर कदम पीछे ना करें.
स्वास्थ्य: थोड़ी-थोड़ी देर से कुछ ना कुछ खाते रहना वजन को अनियंत्रित कर सकता है.खान-पान का समय निर्धारित करें.
आर्थिक स्थिति: घर में किसी आयोजन के होने से काफी धन खर्च हो सकता है.इस समय धन को अनावश्यक कार्य में खर्च न करें.
रिश्ते: साझेदार के साथ किसी नई परियोजना की शुरुआत करने से पूर्व पहले भली भांति विचार करें.