scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 13 March 2026: वृषभ राशि वाले पाएंगे पद-प्रतिष्ठा, योग्यता के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रखेंगे

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 13 March 2026: यदि विचारों में बहुत अधिक उथल पुथल चल रही है. तो उनको नियंत्रित करें. ईश्वर पर विश्वास और आस्था बनाए रखें. समय समय पर परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों से सुझाव लेते रहें.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Nine of wands

कार्य क्षेत्र में बढ़ता पक्षपात पूर्ण वातावरण मन को भटका सकता है. जिसके चलते अन्य लोगों के साथ मतभेद हो सकते है. विचारों में सकारात्मकता लाने का प्रयास करें. अंधविश्वास से दूर रहें. किसी के विचारों को खुद पर हावी न होने दें. समय रहते समस्या को सुलझाने का प्रयास करें. जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है. सामने वाले की भावनाओं को समझें. यदि विचारों में बहुत अधिक उथल पुथल चल रही है. तो उनको नियंत्रित करें. ईश्वर पर विश्वास और आस्था बनाए रखें. समय समय पर परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों से सुझाव लेते रहें. सही कोशिश करेंगे, तो सभी स्थितियां सही होती जाएंगी. किसी भी बात को दिमाग पर हावी न होने दें. जीवनसाथी के साथ बेकार की बहस न करें. बार बार दूसरों को अपमानित करने की आदत में बदलाव लाएं. कार्य शैली में बदलाव ला सकते है. इससे कठिन परिस्थितियों में कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी. 

Advertisement

स्वास्थ्य : रक्तचाप काफी बढ़ता जा रहा है. चिकित्सक हृदय संबंधी किसी समस्या की आशंका व्यक्त कर सकते है. 

आर्थिक स्थिति: पैसों को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते है. दूसरों को आर्थिक स्थिति का रुआब न दिखाएं. 

रिश्ते: कुछ रिश्ते अपनी असलियत लेकर सामने आ गए है. इससे मन आहत हो सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement