scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 7 March 2026: वृषभ राशि वाले सेहत का रखें ख्याल, कार्यक्षेत्र में राजनीति से रहें दूर

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 7 March 2026: अपने कार्यों को पूरा करें.  कार्य क्षेत्र में राजनीतिक करने की कोशिश उच्च अधिकारियों की नाराजगी का कारण बन सकती है. यदि राजनीति में जाने की इच्छा रखते हैं.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Knight of swords 

दूसरों के बहकावे में ना आए. किसी पारिवारिक मामले में कानूनी सलाहकार की मदद ले सकते हैं. इस समय सोच समझकर आगे बढ़े. गुस्सा करना किसी बात का समाधान नहीं है.  इस बात को समझ कर धैर्य और संयम बनाए रखें.  कार्य क्षेत्र में आए हुए अधिकारी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.  इस समय सामने वाले से बहस करना हित में नहीं होगा.  उसकी बात को समझने का प्रयास करें. कई बार समयानुकूल समझौते करने पड़ सकते हैं. इन समझौतों से कोई नकारात्मक प्रभाव जीवन पर नहीं पड़ेगा . इस बात का विश्वास बनाए रखें.  किसी के निजी जीवन में दखल ना दें. अपने कार्यों को पूरा करें.  कार्य क्षेत्र में राजनीतिक करने की कोशिश उच्च अधिकारियों की नाराजगी का कारण बन सकती है. यदि राजनीति में जाने की इच्छा रखते हैं. तो उस क्षेत्र में जाने का प्रयास किया जा सकता हैं. प्रतिफल अच्छे ही प्राप्त होंगे संतान के साथ उसके भविष्य के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.  कुछ समय परिवार के साथ बिताए साथ समय बिताना रिश्तों में मधुरता बढ़ा सकता है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: कुछ समय से नींद पूरी न होने के कारण सिरदर्द बढ़ सकता है. इस बात के चलते चिकित्सक से मिल सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति: संपत्ति से संबंधित कागजात पर हस्ताक्षर करने से पूर्व अच्छे से पढ़ लेना जरूरी है. 

रिश्ते: बार-बार किसी को नाराज करने की कोशिश ना करें. इससे सामने वाले की सोच आपको लेकर गलत बन सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement