वृषभ (Taurus) राशिफल:
Cards: Five of Pentacles
पुराने देनदार परेशान कर सकते हैं. इस समय सामने वालों से कुछ समय की मोहलत मांग सकते हैं. परिवार में आया आर्थिक संकट दूर होता नजर आएगा. पिता के साथ व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई तकनीकों को शामिल करने की योजना पर विचार कर सकते हैं.
जीवनसाथी की तबीयत के कारण उसके व्यवहार में चिड़चिड़ाहट आ सकती है. इससे तनाव बढ़ सकता है. किसी करीबी व्यक्ति से साझेदार के व्यवसाय में पैसों के हेरफेर की संभावना व्यक्त की जा सकती है. ऐसी स्थिति में सभी सही तथ्यों की जांच करें. दूसरों के बहकावे में न आएं. सच्चाई जानकर ही आगे कोई प्रतिक्रिया दें.
तब तक सोच और बातों में संयम रखें. किसी से कटु बातें न करें. प्रिय से किसी मित्र का अभद्रतापूर्ण व्यवहार सामने वाले को नाराज कर सकता है. इस समय सामने वाले की नाराजगी कम करने के लिए उससे माफी मांग सकते हैं.
कुछ लोगों के साथ किए गए विनम्रतापूर्ण व्यवहार को सामने वाला कमजोरी मान सकता है. जिसके चलते वह उसका फायदा उठाने की मंशा बना सकता है. ऐसे लोगों से रिश्ते सीमित रखें. प्रिय के व्यवहार में आए बदलाव पर कोई गलत प्रतिक्रिया न दें. लोगों की बातों को लेकर चिंतित न हों.
स्वास्थ्य: बदलता मौसम बीमार कर सकता है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.
आर्थिक स्थिति: समय-समय पर बचत पूंजी की जांच करने की आदत बनाएं.
रिश्ते: यदि किसी से अच्छा व्यवहार की इच्छा रखते हैं. तो पहले स्वयं के व्यवहार में बदलाव लाएं.