वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Hanged Man
किसी भी स्थिति में बिना सोचे समझे प्रतिक्रिया न दें. संभव है, कि आपकी प्रतिक्रिया उस स्थिति में गलत साबित हो. लोगों को हमेशा संदेह की निगाहों से न देखें. सामने वाले को उसके व्यवहार से समझने का प्रयास करें. किसी कार्य को करते समय पूर्वाग्रह से ग्रस्त ना हो. किसी कार्य या किसी व्यक्ति के लिए हर हर किसी के अनुभव अलग-अलग हो सकते हैं. अपने अनुभव और सोच के अनुसार चीजों को समझने का प्रयास करें. कोई भी ऐसा कार्य न करें. जो आपको आगे परेशानी में डाल दें. लोगों की भावनाओं को समझें गलती होने पर माफी मांगे अहंकार और गुस्से को खुद से दूर रखने का प्रयास करें. अपने निर्णय को स्वयं लेने का प्रयास करें. जीवन में आ रहे जरूरी बदलावों को नजरअंदाज ना करें. लोगों के साथ व्यर्थ बहस ना करें. बिना सोचे समझे जोखिम न उठाएं. लोगों को प्रभावित करने के लिए बेवकूफी की हरकतें न करें.
स्वास्थ्य: खेलते समय बच्चों पर ध्यान दें. चोट लग सकती है.
आर्थिक स्थिति: कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है. व्यर्थ खर्चों पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते: बड़े बुजुर्ग लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करें.