scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 2 March 2026: नई नौकरी की तलाश जारी रहेगी, करियर पर फोकस रखेंगे

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 2 March 2026: संभव है, जल्द ही किसी नई संपत्ति को खरीद लें. पिता के साथ चले आ रहे वैचारिक मतभेद को खत्म करने का प्रयास करेंगे. उनकी बात को उनके अनुभवों के आधार पर समझने की कोशिश कर सकते हैं.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus):-
Cards:- King of wands

कार्य क्षेत्र में किसी व्यक्ति के साथ कुछ गलत निर्णय को लेकर विवाद हो सकता है. सामने वाला गलती मानने को तैयार नहीं है. जिसके चलते सामने वाले से बात नहीं कर रहे हैं किसी नई परियोजना में दोनों को साथ काम करना पड़ सकता है ऐसी स्थिति में पहले पुराने विवाद को खत्म करना आवश्यक है पिता के किसी मित्र की सलाह पर उनके व्यवसाय में पिता के कहने पर उनके पिता के कहने पर उनके किसी मित्र के व्यवसाय में कार्यों को पूरा करने में मदद कर सकते हैं.

इस समय सामने वाला किसी बड़ी परेशानी में उलझ सकता है. नई नौकरी की तलाश जोर शोर से कर सकते हैं. काफी समय से परिवार में नए घर को खरीदने पर विचार विमर्श चल रहा है. संभव है, जल्द ही किसी नई संपत्ति को खरीद लें. पिता के साथ चले आ रहे वैचारिक मतभेद को खत्म करने का प्रयास करेंगे. उनकी बात को उनके अनुभवों के आधार पर समझने की कोशिश कर सकते हैं.

जीवनसाथी को पदोन्नति के साथ स्थानांतरण प्राप्त होने से परिवार में दुविधा का माहौल बन सकता है. इस समय सामने वाले के साथ खड़े होकर उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य: किसी गलत औषधि के उपयोग से बाल झड़ना शुरू कर सकते हैं. चिकित्सक से इस विषय पर परामर्श लेंगे. 

आर्थिक स्थिति: प्रिया की जरूरत के समय उधार दिए गए पैसे का तकाजा करना पड़ सकता है. सामने वाला इस बात को लेकर चिढ़ सकता है. 

Advertisement

रिश्ते: जीवनसाथी की किसी पुराने मित्र से बढ़ती हुई नजदीकियां चिंतित कर सकती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement