वृष - आर्थिक गतिविधियां में प्रबंधन बेहतर रहेगा. परिवार में शुभता का संचार रहेगा. पद प्रतिष्ठा के प्रयास बढ़त पर रहेंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ेगी. परिजनों के साथ सहनशीलता बनाए रखें. वरिष्ठों से मेलजोल की भावना बढ़ेगी. आवश्यक वस्तु की खरीदी संभव है. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा. पेशेवर प्रयासों को बल मिलेगा. आर्थिक गतिविधियों में तेजी रहेगी. मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा. स्वार्थ संकीर्णता से बचें. महत्वपूर्ण मामलों में गति बढ़ाएं. अन्य के प्रभाव में न आएं.
नौकरी व्यवसाय - लेनदेन में प्रभावी बने रहेंगे. कामकाज में स्पष्टता रखें. जल्दबाजी में न आएं. उद्योग कार्योंं पर फोकस बढ़ाएं. सकारात्मक परिस्थितियों का लाभ उठाएंगे. अधिकारियों से तालमेल बनाए रहेंगे.
धन संपत्ति- करीबियों की सूझबूझ के साथ निर्णय लें. परंपरागत व्यवसाय में सहजता रहेगी. तेजी की सोच होगी. विविध प्रयासों को पूरा करेंगे. कार्य प्रभावित होने की आशका है. आर्थिक विषय प्रभावी रहेंगे.
प्रेम मैत्री- घर परिवार में हर्ष आनंद बनाए रखेंगे. संबंध बेहतर बनेंगे. परिजनों से संवाद बढ़ाएंगे. भावनात्मक विषयों में उत्साह रहेगा. अपनों की मदद मिलेगी. परिजनों का सहयोग रहेगा. सूझबूझ सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे. अपनों को भलिभांति समझेंगे. भ्रमण मनोरंजन में रुचि रखेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- अहंकार में नहीं आएं. नियमित जांच रखें. निरंतरता बढ़ाएं. मनोबल ऊंचा होगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
आज का उपाय : भगवान भास्कर आदित्य सूर्यदेव की पूजा वंदना करें. अर्घ्य दें. ओम् सूर्याय नमः का जाप करें. बड़ा सोचें.
शुभ अंक : 4, 6 और 8
शुभ रंग : श्वेत