scorecardresearch
 

Tarot Rashifal 19 April 2025 Kumbh (Aquarius): कुंभ वालों को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Tarot Rashifal 19 April 2025 Kumbh (Aquarius): कुंभ वालों को सामने वाले आपके साथ किसी भी बातचीत को करने में हिचक सकते हैं. इस बात से मन आहत हो रहा हैं. अपने व्यवहार में बदलाव ला सकते हैं. किसी बड़े बुजुर्ग के साथ अपनी परेशानियों को साझा कर उनकी मदद ले सकते हैं.

Advertisement
X

टैरो कार्ड रीडर से जानें किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?
टैरो कार्ड रीडर से जानें किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?

कुंभ(Aquarius):-
Cards:- Queen of swords 

स्वभाव में उग्रता और अहंकार आपको लोगों से दूर करता जा रहा हैं. सामने वाले आपके साथ किसी भी बातचीत को करने में हिचक सकते हैं. इस बात से मन आहत हो रहा हैं. अपने व्यवहार में बदलाव ला सकते हैं. किसी बड़े बुजुर्ग के साथ अपनी परेशानियों को साझा कर उनकी मदद ले सकते हैं. परिवार में किसी बड़ी महिला का आगमन से वातावरण खुशनुमा हो जाएगा. इन महिला का सहयोग किसी के लिए उचित विवाह प्रस्ताव मिलने में रह सकता हैं. जीवनसाथी की मां से बिगड़े सम्बन्ध को सही करने के प्रयास सकारात्मक रहेंगे. रिश्तों को सुधारने में थोड़ा समय लग सकता है. धैर्य और संयम बनाए रखें. अपने विचारों में इतनी उथल पुथल न लाएं. कि कार्यों को पूरा करने में दुविधा हो. सहयोगियों के साथ जश्न मनाने की तैयारी कर सकते हैं. संतान की गलत संगत उसके लिए किसी बड़ी परेशानी को लेकर आ सकती हैं. सामने बैठकर उसे समझने का प्रयास करें. 

रिश्ते: महिला मित्र के साथ करीबी जीवनसाथी को नागवार गुजर रही है. जिसके चलते पारिवारिक जीवन कलहपूर्ण हो सकता हैं. 

स्वास्थ्य: कुछ दिनों से लगातार बने सिरदर्द के चलते काफी परेशानी अनुभव कर रहे हैं. किसी बड़ी समस्या की आशंका से मन बेचैन हो सकता हैं. 

आर्थिक स्थिति: परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से कोई कीमती उपहार मिल सकता हैं. धन का निवेश करने के लिए किसी की सलाह ले सकते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement