वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Knight of Pentacles
बिना किसी की सलाह के काफी पैसा शेयर बाजार में लगा सकते है.अचानक से सारा पैसा अभी अटक सकता है.इस बात को लेकर तनाव हो सकता है.किसी गलत निर्णय के चलते काफी बड़ी धनराशि फंस सकती हैं.किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें.किसी आर्थिक सलाहकार की मदद लें.धैर्य और संयम इस स्थिति में जरूरी है.कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी की मदद से किसी योजना को पूरा कर सकते हैं.
कुछ लोग आपके करीबी लोगों और आपके बीच विवाद कराने की मंशा रख सकते है.थोड़ा सजग और चौकन्ने रहिए.किसी पर भी अंधविश्वास करना सही नहीं होगा.अपने निजी बातों को लोगों के साथ साझा न करें.अपने मन में आई बातों को थोड़ा गोपनीय रखें.किसी बड़े बुजुर्ग के साथ मित्रता कुछ अच्छे अनुभव दे सकती हैं.उनका सहयोग हमेशा ऊर्जावान बनाए रखता है.प्रिय के साथ थोड़ा दूरी हो सकती हैं.इस दूरी को कम करने का प्रयास कर सकते है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को बेहतर बनाए.अगर कोई स्वास्थ्य संबंधित परेशानी कुछ समय से हो रही है.तो उसे अनदेखा न करें.
आर्थिक स्थिति:पैसों के मामले में अभी परेशानी बनी रह सकती है.इस समय किसी के साथ पैसों का लेनदेन न करें.समय अभी आपके विपरीत हैं.
रिश्ते: जीवनसाथी की बेवजह की लड़ाई से परेशानी हो सकती हैं.जिसका असर दोनों के रिश्तों और कार्य पर पड़ सकता है.