वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Four of swords
कभी कभी जीवनसाथी की बातें इतनी असहनीय हो सकती है. कि कहीं दूर चले जाने की इच्छा मन में बन जाती है.प्रिय के साथ बिताए वक्त की यादें इन स्थितियों में सुकून देती है.इस समय खुद को व्यस्त रखना शांति और सुकून दे सकता है.कुछ नए लोगों के कार्य क्षेत्र में आने से वातावरण में सकारात्मकता आती महसूस कर सकते है.इससे कार्यों की सफलता पर अच्छा असर पड़ सकता है.कार्य की अधिकता के चलते थकान महसूस कर सकते है.इससे स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ रहा है.
कुछ समय कार्य क्षेत्र से अवकाश लेकर शांति से व्यतीत कर सकते है.इस समय विश्राम और शांति के साथ आगे आने वाली योजनाओं पर विचार करेंगे.दूसरों की बातों में आकर लक्ष्य से नहीं भटके. कार्यों को समय पर पूरा करें.दूसरों पर निर्भरता कम करें. ऐसे मित्रों के साथ खरीदी करने न जाएं.जिनके कारण फालतू की फिजूलखर्ची हो.पैसों को सही जगह निवेश करने की योजनाओं पर ध्यान दें.कोई भी गलत आदत दूसरों के दवाब में आकर शुरू न करें.अपने प्रयासों पर सकारात्मक विचार करें.कभी कभी लोगों की बातों को अनसुना करना तनाव से दूर रख सकता है.
स्वास्थ्य:थकान और शारीरिक कमजोरी को नजरअंदाज न करें.इस समय थोड़ा विश्राम आवश्यक हैं.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति पहले से ठीक हो रही है.कुछ नए कार्यों को शुरू करने की योजनाओं पर कार्य करेंगे.
रिश्ते:विवाह के लिए सहमति न देने से परिजनों की अच्छी खासी नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है.