वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Queen of Pentacles
कड़े परिश्रम से ना डरना और पूरी तरह से स्वयं को लक्ष्य के प्रति समर्पित कर देने की भावना कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता की तरफ ले जा सकती है. इस समय किसी महत्वपूर्ण परियोजना की सफलता उच्च अधिकारियों की सराहना दिला सकती हैं. इस बात से गर्वित होंगे. कार्य क्षेत्र में कुछ ईर्ष्यालु लोगों के की ईर्ष्या के चलते परेशान हो सकते हैं. उच्च अधिकारी की नजरों से गिरने के लिए कोई सहकर्मी बड़ी योजना बना सकता है . इस बात की भनक आपको लग सकती है. जिसके चलते सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं. घर में किसी स्वार्थी और झगड़ालू महिला की वजह से आपकी सुख शांति भंग हो सकती है. किसी से विवाद ना करें. सामने वाला यदि उकसाने का प्रयास कर रहा है. तो किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया न दें. शांत रहकर अपने कार्यों को पूरा करने प्रयास करें. किसी भी तरह की नकारात्मक प्रतिक्रिया सामने वाले की गलत मंशा को पूर्ण करने में सफल हो सकती है.
स्वास्थ्य: सिरदर्द की समस्या बढ़ती जा रही है. चिकित्सक आंखों की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दे सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: माता से कुछ धनराशि व्यवसाय में सहयोग के लिए प्राप्त हो सकती है. इस धनराशि का सोच समझकर प्रयोग कीजिए.
रिश्ते: जीवनसाथी की गर्भावस्था में उसका ख्याल रखेंगे. इस समय सामने वाले को खुश रखें.