scorecardresearch
 

Vrishchik Tarot Rashifal 8 March 2026: कीमती वस्तुएं खरीद सकते हैं, खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 8 March 2026: खुद को अन्य लोग से कमतर समझना आत्मविश्वास को कम कर सकता है. समय अनुकूल हैं. रूठे हुए लोगों को भी मनाया जा सकता हैं. जो भी महत्वकांक्षा आपके मन में बसी हुई हैं. उसको पूरे करने के प्रयास सफल होंगे.

Advertisement
X
scorpio horoscope
scorpio horoscope

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Six of cups

कुछ लोगों के दुर्व्यवहार के चलते व्यवहार में तल्खी आ सकती है. सामने वाले के साथ कार्य करते समय सख्त रवैया अपना सकते है. घर से जुड़े निवेश फायदेमंद रहेंगे. वक्त की नजाकत को देखते हुए कुछ कार्यों के लिए कार्यशैली में परिवर्तन लाना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे के आने से तनाव बढ़ बढ़ सकता है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात बचपन की यादों को ताजा कर देगी. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी की गलती से योजना में बाधा उत्पन्न हो सकती है. इस समय उस गलती के निवारण के लिए किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात करनी पड़ सकती है.

इस अधिकारी से मुलाकात करने से थोड़ा हिचक सकते हैं. इस समय किसी अनुभवी की मदद परेशानी को सुलझाने में सहायक रहेगी. कठिन श्रम का प्रतिफल देर से मिलने की संभावना बन सकती हैं. पूर्व के कार्य से मिली अच्छी सफलता से थोड़ा अहंकार मन में आ सकता हैं. खुद को अन्य लोग से कमतर समझना आत्मविश्वास को कम कर सकता है. समय अनुकूल हैं. रूठे हुए लोगों को भी मनाया जा सकता हैं. जो भी महत्वकांक्षा आपके मन में बसी हुई हैं. उसको पूरे करने के प्रयास सफल होंगे. 

स्वास्थ्य: मौसम के बदलने से जोड़ो में दर्द की शिकायत हो सकती हैं. इस समय थोड़ा आराम करें. 

आर्थिक स्थिति: कुछ कीमती वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं. इस समय खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण लगाएं. 

रिश्ते:अपने से छोटे लोगों को इज्जत दीजिए. रिश्तों में सम्मान बना रहना चाहिए. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement