scorecardresearch
 

Vrishchik Tarot Rashifal 7 March 2026: वृश्चिक वालों को परियोजना में मिलेगी अच्छी सफलता, नए विभाग में हो सकते हैं स्थानांतरित

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 7 March 2026: परिवार के सदस्यों की जरूरत को समझें. कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी. जिनसे काफी समय बाद मिलना हो रहा है. नौकरी से जुड़े किसी मामलों में किसी भरोसेमंद मित्र से सलाह कर सकते है.

Advertisement
X
scorpio horoscope
scorpio horoscope

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Strength 

अतीत की कड़वी यादें कमजोर बना सकती है. इनसे बाहर निकलने के लिए काफी प्रयास करना पड़ सकता है. कई बार अनैतिक  रास्ते ज्यादा आकर्षक नज़र आते है. ऐसी ही स्थिति में खुद को संयमित बनाए रखना आवश्यक है. परिवार से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है. जिसका असर कार्य शैली पर पड़ सकता है. कार्यों को समय पर पूरा करेंगे. परिवार के सदस्यों की जरूरत को समझें. कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी. जिनसे काफी समय बाद मिलना हो रहा है. नौकरी से जुड़े किसी मामलों में किसी भरोसेमंद मित्र से सलाह कर सकते है. बेवजह किसी विवाद या झगड़े में न उलझे. इससे मानसिक शांति भंग हो सकती है. समय की प्रतिकूलता समझे. किसी से बातचीत करते समय सोच समझकर बोले. जरा सा भी मजाक किसी की नाराजगी का कारण बन सकता है. थोड़े सजग रहें. बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ अच्छा समय बिता सकते है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: गले में खराश का बढ़ना संक्रमण की वजह बन सकता है. खट्टी और ठंडी चीजों से दूर रहें. 

आर्थिक स्थिति: पुराने कानूनी मामले में निर्णय पक्ष में होना आर्थिक लाभ दे सकता है. 

रिश्ते:  मित्रों के साथ जश्न मनाएंगे. किसी रमणीक स्थल की यात्रा पर जा सकते है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement