धनु (Sagittarius):-
Cards :- Page of Cups
इस समय प्रिय के साथ रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं हैं.जिसके चलते सामने वाले को विवाह का स्वीकृति अभी नहीं दे रहे है. इस कारण प्रिय कुछ नाराज़ हो रहा हैं.किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं.जो वर्तमान में काफी मददगार साबित होगा.मित्र के साथ साझेदारी में किसी नए कार्य को करने की योजना पर कार्य कर सकते हैं.इस समय किसी पुराने मित्र के सहयोग से किसी नए विषय को जानना और किसी नई कला को सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है.
संभव हैं, कि किसी रमणीक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता हैं.जिससे मन में नई ऊर्जा और उमंग बढ़ेगा. मनचाहे जीवन साथी की तलाश पूरी हो सकती है.उन अवसरों में से सही अवसर को प्राप्त करने का प्रयास आपके लिए उन्नति के रास्ते खोल सकते हैं. मनचाहे जीवन साथी की तलाश पूरी हो सकती हैं.किसी करीबी के विवाह आयोजन में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्रदान कर सकती हैं. जल्दबाजी और लापरवाही कार्य की सफलता में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं.व्यर्थ के विचारों पर नियंत्रण रखें.स्वभाव में गंभीरता लाने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य : खानपान बदलने से पाचन संबंधी समस्याएं उभर सकती हैं.रक्त की कमी शरीर में कमजोरी और थकान बढ़ा सकती है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. कार्य क्षेत्र में प्राप्त सफलता आर्थिक लाभ पहुंचा सकती हैं.
रिश्ते : प्रिय के सामने अपने दिल की बात रख सकते हैं.सामने वाला भी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा.