scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 15 February 2026: आंख मूंदकर धन का निवेश न करें, बड़ा घाटा संभव है

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 15 February 2026: परिवार के सदस्यों में एकजुटता बढ़ेगी. विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. छोटी छोटी चीजों को खुद के लिए परेशानी का कारण न बनाने दें. अनावश्यक वाद विवाद से बचें. वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखें.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards :- Seven of Pentacles

कुछ विपरीत परिस्थितियों के चलते कार्य में मनचाही सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है. जिस कारण किए गए प्रयास असफल हो सकते है. संभव हैं, कि वर्तमान परिस्थिति के कारण असंतुष्ट हो. समय की प्रतिकूलता निराश कर सकती है. थोड़ा धैर्य के साथ समय के अनुकूल होने का इंतजार कर सकते है. कार्य को और बेहतर करने के लिए लंबे समय ओर बेहतर संयोजन वाली योजनाएं बनाएं.

पुराने घर को छोड़कर किसी नए बड़े घर में जाने की तैयारी पूरी हो सकती है. इस समय कार्य पद्धति में बदलाव लाएं. ऊंचाई पर पहुंचते समय कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. जिसके लिए खुद को मजबूत बनाएं. जल्द ही उन्नति की राह पर आगे बढ़ते नजर आएंगे. परिवार के सदस्यों में एकजुटता बढ़ेगी. विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. छोटी छोटी चीजों को खुद के लिए परेशानी का कारण न बनाने दें. अनावश्यक वाद विवाद से बचें. वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखें. 

स्वास्थ्य: रक्तचाप के रोगी खानपान का खास ख्याल रखें. बदलते मौसम में दिनचर्या को नियमित बनाएं. 

आर्थिक स्थिति: किसी की सलाह आंख मूंदकर धन निवेश न करें. अच्छे से सभी जानकारी पहले लेना चाहिए. 

रिश्ते: जीवनसाथी से तर्क वितर्क हो सकता है. पारिवारिक संपत्ति को प्राप्त करने की कोशिश सफल हो सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement