scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 12 April 2026: अनैतिक कार्य न करें, दखल अंदाजी से बचें

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 12 April 2026: किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना नजर आ रही है. बड़ों की सलाह मार्गदर्शक का कार्य करेगी. यदि कोई शारीरिक समय समस्या परेशान कर रही है .

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards:- The Lovers 

पति पत्नी के बीच किसी मुद्दे को लेकर काफी विवाद हो सकता है.ऐसे स्थिति में किसी बड़े की मदद स्थिति को सुलझाने में मदद करेगी.सामने वाले के साथ ज्यादा प्रेम और सहयोग की भावना का दिखावा न करें.अन्यथा बड़ा नुकसान हो जाएगा.संतान की पढ़ाई को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते है.जीवन में काफी बदलाव महसूस कर सकते है छोटी छोटी खुशियां में छुपे हुए सबक को भी समझने की कोशिश करें. वाहन की समय समय पर मरम्मत कराते रहे.किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना नजर आ रही है. बड़ों की सलाह मार्गदर्शक का कार्य करेगी. यदि कोई शारीरिक समय समस्या परेशान कर रही है .

तो उसे नजरअंदाज ना करें.सही समय पर चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है. कार्य शैली में सुधार होगा कार्य में आ रहे अवरोध समाप्त होते नजर आएंगे.यदि कहीं कोई पैसा रुका हुआ है. तो उसे वापस लेने के लिए समय अनुकूल है.पारिवारिक और सामाजिक मामले मे सोच विचार को अहमियत दी जा सकती है. किसी की बातों में आकर कोई भी अनैतिक कार्य न करें.शेयर बाजार में निवेश करते समय किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले सकते हैं. दूसरों की निजी जिंदगी में दखल ना दे. 

स्वास्थ्य: छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न करें.बिना परामर्श के औषधि का सेवन न करें.

आर्थिक स्थिति: यदि किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे है.तो समय पर कर्ज चुकाने की कोशिश करें.

रिश्ते: मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. साथ ही पुरानी बातें याद कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement