धनु (Sagittarius):-
Cards:- Ace of wands
कार्य क्षेत्र में नए अवसर खुल सकते हैं. नई नौकरी का प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकता है. इस समय खर्चो के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. यदि किसी ऐसे व्यक्ति के साथ व्यवसाय में साझेदारी पर विचार कर रहे हैं. जो पूर्व परिचित नहीं है.तो सोच समझ कर आगे बढ़े.घर या संपत्ति खरीदने का विचार परिजनों के साथ साझा कर सकते हैं. कुछ महत्वपूर्ण कार्य अंतिम समय पर अटकने की संभावना बन रही है. ऐसी स्थिति में क्रोध न करें. बल्कि धैर्य से स्थिति का जायजा ले.
अपने आसपास के लोगों को पहचानना आवश्यक है. संभव है, कि कुछ लोग मित्र बनकर आपके हितों के खिलाफ हो जाएं. कुछ नए लोगों से संपर्क बना सकते हैं. जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगे. विदेश यात्रा या विदेश में शिक्षा की संभावना बन रही है. जल्द ही कोई अच्छा अवसर प्राप्त होता नजर आएगा. लोगों की निजी जिंदगी में हस्तक्षेप ना करें. बिना मांगे किसी को कोई सलाह ना दें.
स्वास्थ्य: छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को घरेलू उपचारों से ठीक किया जा सकता है. बेवजह दवा का सेवन न करें.
आर्थिक स्थिति: किसी ऐसे व्यक्ति को धन उधार देने से बचे. जिस पर आपको विश्वास ना हो.चाहे वो आपका परिचित ही क्यों न हो.
रिश्ते: बड़ा होना समझदारी की निशानी नहीं होता है. इस बात का प्रत्यक्ष परिणाम सामने वाले की बातों से मिल सकता है.