scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 2 March 2026: श्रद्धा और श्वास बनाए रखें, किसी सहयोगी से विवाद हो सकता है

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 2 March 2026: किसी की भी शारीरिक कमी का मजाक न उड़ाए. अपने कार्यों को समय पर पूरा करें. लोगों के सामने कमजोरियों का प्रदर्शन न करें. इस समय मन को शांत करने का प्रयास करें. अजनबी लोगों से मित्रता हो सकती है.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards:- Nine of Pentacles 

किसी पुराने राज के चलते अचानक से परिवार पर मुसीबत आ सकती है. इस समय एकजुट होकर सभी को इस स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करना पड़ेगा. आपसी मनमुटाव को दूर करें. किसी महत्वकांक्षा का मन मुताबिक पूरा न होना असंतुष्ट कर सकता है. पूर्व में किए गए प्रयास का प्रतिफल मिल सकता हैं. किसी के संयोग से अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. ईश्वर पर श्रद्धा और विश्वास बनाए रखें. किसी सहयोगी से विवाद हो सकता है.

इस समय विवाद को सुलझाने की पहल कर सकते है. विवाह के अच्छे प्रस्ताव का चयन कर सहमति दे सकते है. लोगों के व्यवहार में कमियां निकालने की आदत में बदलाव लाएं. किसी की भी शारीरिक कमी का मजाक न उड़ाए. अपने कार्यों को समय पर पूरा करें. लोगों के सामने कमजोरियों का प्रदर्शन न करें. इस समय मन को शांत करने का प्रयास करें. अजनबी लोगों से मित्रता हो सकती है. 

स्वास्थ्य:किसी घाव के बढ़ा होने के कारण चिकित्सक शल्य चिकित्सा की सलाह दे सकते है. 

आर्थिक स्थिति: अपनी बचत पूंजी का सोच समझकर खर्च करें. 

रिश्ते: परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा का आनंद ले सकते हैं. इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement