धनु - सकारात्मकता बढ़त पर बनी रहेगी. परिस्थितियों में सुधार से उत्साह बढ़ेगा. पेशेवर मामलो में उछाल पाएंगे. प्रबंधन के प्रयास आगे बढ़ेंगे. पैतृक संपत्ति के विषयों से जुड़ेंगे. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. करियर कारोबार में शुभता रखेंगे. कामकाजी मुलाकात असरदार रहेगी. प्रशासनिक योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. कार्यगत परिस्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. प्रभावशाली परिणामों से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा. चहुंओर संवार की स्थिति रहेगी.
नौकरी व्यवसाय- कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. पेपरवर्क में सहजता रहेगी. चर्चा संवाद बढ़ाएंगे. साहस व पराक्रम बनाए रखेंगे. वित्तीय क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. जिद और अंहकार को त्यागें. मामले लंबित रखने से बचेंगे.
धन संपत्ति- वित्तीय परिणाम बेहतर बनेंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार बनाए रखेंगे. वादा वचन निभाएंगे. इच्छित उपलब्धि हासिल करेंगे. सभी का साथ सहयोग पाएंगे. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा.
प्रेम मैत्री- करीबियों की खुशी बढ़ेगी. पारिवारिक संबंधों में सहयोग सामंजस्य बढ़ाएंगे. आस्था विश्वास से रिश्ते मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों को बल मिलेगा. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. प्रियजनों के समक्ष जरूरी बात कहेंगे. आशंकाएं स्वतः दूर होंगी. आपसी विश्वास बल पाएगा.
स्वास्थ्य मनोबल- तथ्य पर जोर बनाए रहेंगे. सक्रियता से काम लेंगे. लक्ष्य पर नजर रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. संतुलन बढ़ाएंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा.
शुभ अंक : 3 8 और 9
शुभ रंग : आंवला समान
आज का उपाय : भगवान विष्णु के अनन्य भक्त प्रह्लाद का स्मरण करें. ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. फागोत्सव धूमधाम से मनाएं. भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. उत्साह बढ़ाए रखें.