scorecardresearch
 

Meen Tarot Rashifal 25 February 2026: मीन वालों का अध्यात्म को तरफ होगा रुझान, यात्रा का बन रहा है योग

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 25 February 2026: दूसरों की देखादेखी पैसों को पानी कितरग खर्च न करें. आंखों पर किसी के अविश्वास की पट्टी न बंधे. लोगों के निर्णयों को अपने निर्णय पर हावी न होने दें. 

Advertisement
X
pisces horoscope
pisces horoscope

मीन (Pisces):-
Cards:- Seven of swords 

पारिवारिक संपत्ति के विवाद के चलते अपना हक प्राप्त करने के लिए कोई भी ऐसा अनैतिक कार्य न करें. जिससे बाद में पछताना पड़ें. जीवन में बेईमानी से प्राप्त की गई वस्तुओं का सुख अल्प समय के लिए ही प्राप्त होता हैं. इसलिए उनको पाने का लालच बाद में पछतावे की तरफ न ले जाए. इस बात से सावधान रहें. कार्य क्षेत्र में आपकी योजना की सफलता का श्रेय कोई सहयोगी ले सकता हैं. थोड़ा सजग रहें. किसी बात की सच्चाई करीबी लोगों के सामने लाने में कुछ ज्यादा समय लग सकता है. इस समय विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें. लोगों के साथ भविष्य की योजनाओं को साझा न करें. कोई आपके कार्यों में बाधा डाल सकता है. जरूरत से ज्यादा करीब आने वाले लोगों से बचकर रहें. बिना स्वार्थ के बने रिश्तों को दूर न जाने दें. दूसरों की देखादेखी पैसों को पानी कितरग खर्च न करें. आंखों पर किसी के अविश्वास की पट्टी न बंधे. लोगों के निर्णयों को अपने निर्णय पर हावी न होने दें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: जरूरत से ज्यादा सोचा विचार स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है. कार्य की अधिकता से तनाव बढ़ने न दे. 

आर्थिक स्थिति: किसी के साथ लेनदेन न करें. अपने आय और व्यय में संतुलन बनाए. 

रिश्ते: नए लोगों के साथ मित्रता करेंगे. सामने वाले के बारे में जानकारी ले सकते है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement