scorecardresearch
 

Meen Tarot Rashifal 7 May 2026: नई शुरुआत कर सकेंगे, काम पर ध्यान दें

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 7 May 2026: शिक्षा के लिए आप बड़े संस्थानों में आवेदन करने का विचार करेंगे. पुराने प्रेम संबंधों में आई दूरियां अब खत्म होंगी और आप एक नई शुरुआत कर सकेंगे.

Advertisement
X
pisces horoscope
pisces horoscope

मीन
क्वीन आफ पेंटाकल्स

आज आप श्रेष्ठ प्रबंधन और प्रभावी कला कौशल से आर्थिक मामलों में अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखेंगे. नीति नियमों का सम्मान करेंगे. शासकीय प्रयासों को अधिक महत्व देंगे. अधिकारों के संरक्षण को बनाए रखेंगे. सहयोग की भावना से सबका समर्थन हासिल करेंगे. जिम्मेदारों की बातों पर ध्यान देंगे. अपनी जबावदेही को बखूबी निभाएंगे.

कार्यक्षेत्र में उभरती संभावनाओं को भुनाने पर बल देंगे. परिवार के लिए क्षमता से अधिक करने का भाव रहेगा. कार्यव्यवस्था बनाए रखेंगे. निजी विषयों में सतर्कता और सुधार का भाव रहेगा. तर्कबुद्धि से कार्य करेंगे. रहन-सहन सहज बनाए रखेंगे. व्यवहार में विनम्रता बढ़ेगी. लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी.


स्वास्थ्य: शारीरिक संकेत सकारात्मक रहेंगे. सेहत बेहतर बनी रहेगी. खानपान पर अंकुश रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक पक्ष मजबूत रहेगा. विविध उपलब्धियां अर्जित करेंगे. प्रतिभाओं को मौके मिलेंगे.
रिश्ते: साथियों से भेंट होगी. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. करीबी अपने दिल की बात कह पाएगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement