scorecardresearch
 

Meen Tarot Rashifal 7 March 2026: मीन वालों के परिवार में होगी अनबन, सेहत का रखें खास ख्याल

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 7 March 2026: कार्य क्षेत्र में जो भी स्थितियां हो उनको सकारात्मक ढंग से सुलझाने करने का प्रयास करें. अभी वक्त अनुकूल नहीं है. अपनी मेहनत और लगन को कम न होने दे.

Advertisement
X
pisces horoscope
pisces horoscope

मीन (Pisces):-
Cards :- Eight of swords 

किसी भी चीज का लालच का ज्यादा लालच अनैतिक रास्तों पर ले जा सकता है. इससे स्वयं को परेशानी में घिरा हुआ पाएंगे. इस स्थिति में संतुष्टि प्राप्त करना मुश्किल होगा. हमेशा चीजों को पाने की चाह मन के सुकून को छीन लेगा. बिना सोचे समझे किसी कार्य की शुरुआत जोखिम में डाल सकता है. सामने वाले की बातों में आकर काफी सारी धनराशि दांव पर लगा सकते हैं. इस समय धनराशि खोने का भय सता सकता है. चारों तरफ से खुद को दीवारों से घिरा महसूस कर रहे है. बाहर निकलने का प्रयास करेंगे. पर अभी तक कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है. कोई भी कोशिश सफल होती नजर नहीं आ रही है. विचारों की नकारात्मकता को दूर करने की कोशिश करें. किसी भी स्थिति में कदम पीछे न करे.  सफलता जरूर प्राप्त होगी. ऐसा विश्वास रखें. कार्य क्षेत्र में जो भी स्थितियां हो उनको सकारात्मक ढंग से सुलझाने करने का प्रयास करें. अभी वक्त अनुकूल नहीं है. अपनी मेहनत और लगन को कम न होने दे. यदि किसी के साथ कार्य करने में परेशानी महसूस कर रहे हो. तो उससे बात करना चाहिए. 

Advertisement

स्वास्थ्य : श्वास संबंधी किसी बड़ी परेशानी के जूझ सकते है. जिसके चलते अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते है. 

आर्थिक स्थिति: पैसों का लेनदेन सावधानी से करे. कीमती सामान को व्यवस्थित रखें. 

रिश्ते: किसी को खोने के डर के कारण सामने वाले को भावनाओं से अवगत नहीं कराना दूसरे से दूर कर सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement