scorecardresearch
 

Meen Tarot Rashifal 4 March 2026: मीन राशि वालों को मिलेगा मान सम्मान, सेहत का रखें खास ख्याल

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 4 March 2026: परिवार में यदि  किसी के रिश्ते बेहतर नहीं हैं. तो सामने वाले से खुलकर अपनी बात रखें. और उसको मानने का प्रयास करें. गुस्से और चिढ़ में  आपा ना खोए.

Advertisement
X
pisces horoscope
pisces horoscope

मीन (Pisces):-
Cards:- The Moon

काफी समय से कार्य क्षेत्र में किसी की बदतमीजी के चलते काफी सहन करते आए है. इस समय सहनशीलता चरम पर पहुंच चुकी है. लेकिन सामने वाले पर किसी भी बात का कोई असर नहीं दिख सकता है. इस समय नम्रता की जगह सीधे बात करने का प्रयास करें. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी की ईर्ष्या के वजह से सामने आया एक बेहतरीन अवसर उच्च अधिकारी किसी अन्य को दे सकते हैं. इस बात से मन में क्रोध और गुस्सा दोनों ही बढ़ रहा हैं. नौकरी में पदोन्नति के साथ मिले स्थानांतरण को स्वीकार कर सकते हैं.  ऐसे मित्रों से जो पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की सोचते हैं. इनसे दूर रहिए.  परिवार में यदि  किसी के रिश्ते बेहतर नहीं हैं. तो सामने वाले से खुलकर अपनी बात रखें. और उसको मानने का प्रयास करें. गुस्से और चिढ़ में  आपा ना खोए.  किसी के साथ भी कोई भी विवाद की स्थिति ना बनाने दें. धैर्य और संयम को बनाए रखें. सामने वाला खुद ही नम्र हो जाएगा. 

Advertisement

स्वास्थ्य: सिरदर्द के चलते चिकित्सक जरूरी जांचे करवाने की सलाह दे सकते हैं. इस सलाह को  स्वास्थ्य के लिए चेतावनी ही समझें. 

आर्थिक स्थिति: कुछ विवादों के चलते पारिवारिक संपत्ति से कुछ भी ज्यादा प्राप्त नहीं हो रहा हैं. जिससे मन परेशान हैं. 

रिश्ते: लोगों के साथ आपका व्यवहार नम्र होने से सभी का सहयोग हमेशा आपको मिलता रहता हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement