scorecardresearch
 

आज 12 नवंबर 2023 का मीन राशिफल (Pisces Horoscope): दिवाली के दिन आज जरूरी विषयों की तैयारी पर ध्यान दें, दबाव में समझौता नहीं करें

Diwali 2023: कामकाज बेहतर होगा. कार्य व्यापार में सहज रहेंगे. ढिलाई लापरवाही एवं अतिउत्साह से बचें. मामले लंबित हो सकते हैं. स्वास्थ्य प्रभावित बना रह सकता है. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. धैर्य से कार्य करेंगे. व्यवस्थागत प्रयासों में सतर्क रहेंगे.

Advertisement
X
मीन राशिफल
मीन राशिफल

मीन- जिम्मेदारी से अपने कार्य पूरे करते रहेंगे. जरूरी विषयों की तैयारी पर ध्यान दें. भेंटवार्ता के लिए पहले पहुंचने का प्रयास रखें. आवश्यक संकेतों में सजग रहेंगे. अनुशासन बनाए रखेंगे. रुटीन पर फोकस बढ़ाएं. वाणी व्यवहार सरल रहेगा. कामकाज बेहतर होगा. कार्य व्यापार में सहज रहेंगे. ढिलाई लापरवाही एवं अतिउत्साह से बचें. मामले लंबित हो सकते हैं. स्वास्थ्य प्रभावित बना रह सकता है. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. धैर्य से कार्य करेंगे. व्यवस्थागत प्रयासों में सतर्क रहेंगे.

धनलाभ- कामकाजी सफलता रुटीन बनी रहेगी. अपरिचितों से दूरी बनाए रहेंगे. वरिष्ठजनों और प्रबंधन का सम्मान रखें. परिस्थितियां मिश्रित रहेंगी. वाणिज्य व्यापार में सजगता रखें. पेशेवर सहायक होंगे. लक्ष्य के प्रति फोकस रखेंगे. दबाव में समझौता नहीं करेंगे. चर्चा में धूर्तां से सावधानी बरतें. कार्यगति बेहतर रहेगी. नीति नियम का पालन रखेंगे. खर्च और बजट पर ध्यान देंगे. सबके सहयोग की भावना रखें.

प्रेम मैत्री- रिश्तों में बड़प्पन बनाए रखें. परिजनों की सीख सलाह मानें. आवश्यकसूचना प्राप्त हो सकती है. संबंधों में मिठास रहेगी. रिश्ते प्रभावित रहेंगे. साथियों का विश्वास पाएंगे. तालमेल व सूझबूझ बढ़ाएंगे. परिवार से नजदीकी बढ़ेगी. करीबियों का साथ सहयोग बना रहेगा. सभी के प्रति सम्मान का भाव रखें.

स्वास्थ्य मनोबल- सभी का विश्वास जीतें. लोगों को जोड़ने की कोशिश रखेंगे. खानपान सात्विक रहेगा. स्वास्थ्य पर जोर दें. व्यवस्था संवारें. मनोबल बनाए रखें.

Advertisement

शुभ अंकः 1 और 3

शुभ रंगः गेरुआ

आज का उपायः धन वैभव की देवी माता महालक्ष्मी, ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा करें. सूर्यदेव को अर्घ्यं दें. सात्विक रहें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement