scorecardresearch
 

Tula Tarot Rashifal 25 February 2026: जीवनसाथी के साथ बेहतर होंगे रिश्ते, खर्चों को कम करें

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 25 February 2026: जिस भी कार्य को शुरुआत करने का प्रयास करते हैं.उन्हीं प्रयासों की गति धीमी हो सकती है.इस स्थिति में विचारों में नकारात्मकता आ सकती है.

Advertisement
X
libra horoscope
libra horoscope

तुला  (Libra):

Cards:- The Hermit

सामने आ रही परिस्थितियों का सामना करते समय किस तरह अन्य स्थितियों के साथ संतुलन स्थापित करते है.इस बात पर आपकी समझदारी निर्भर कर सकती है.कुछ समय से जीवन में बहुत उथल-पुथल हो रही है.जिस भी कार्य को शुरुआत करने का प्रयास करते हैं.उन्हीं प्रयासों की गति धीमी हो सकती है.इस स्थिति में विचारों में नकारात्मकता आ सकती है.

ये समय जीवन में बदलाव लाने है.सोच में सकारात्मक लाइए.ऐसे कार्यों को करने का प्रयास करें.जो आगे बढ़ने की प्रेरणा साथ लेकर आयें. ऐसे लोग जो आपके कार्यों में मीनमेख निकलते आये है.साथ ही उनकी मंशा हमेशा अपमानित करने की वजह ढूंढती रहती है.उनसे दूरी बनाने का प्रयास करें.

आपकी सफलता और आत्मविश्वास सामने वालों को आकर्षित कर सकती हैं.इस समय कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़े. अपने लक्ष्य को सदा ऊंचा बनाए रखें. कार्यों की सफलता उन लोगों के मुंह पर तमाचा हो सकती है. जिन्हें आपके ऊपर कभी भी भरोसा नहीं था. 

स्वास्थ्य: किसी ऐसी शारीरिक समस्या से परेशान हो सकते है.जिसे किसी को बताने में शर्मिंदगी होने के कारण चिकित्सक के पास परामर्श के लिए नहीं जा रहे हैं.

आर्थिक स्थिति: मकान के पुनर्निर्माण के काफी धन लगने के कारण ऋण लेने की कोशिश कर सकते है. खर्चों को कम करें.

रिश्ते: जीवनसाथी के परिवार के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे.इसका असर आप दोनों के रिश्ते में सुधार लाने में सहायक रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement