तुला (Libra):-
Cards:- The Empress
व्यवहार की सरलता और आकर्षक व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करता आया है.इसी आकर्षण के चलते काफी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है.वाणी की सौम्यता उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है.किसी ऐसी नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है.जिसमें वाणी की प्रधानता हो. किसी नए कार्य की शुरुआत किसी करीबी व्यक्ति के साथ करने पर विचार विमर्श कर रहे हैं.बार-बार कार्यों में हो रही हानि सभी कार्यों का पुनः अवलोकन करने को प्रेरित कर सकती है. अपनी कार्य शैली और अपने किए गए कार्यों का अवलोकन कर सकते हैं.
जिससे जरूरी बदलाव किये जा सके.परिवार में किसी बुजुर्ग की बिगड़ी हुई तबीयत चिंतित कर सकती है.नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि भी हो सकती है.यदि अविवाहित हैं. तो विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं.इस समय धन कमाने को प्राथमिकता दे सकते हैं. सही तरीके से कमाने का प्रयास करें. अनैतिक कार्यों की तरफ मन ना भटकाए.
स्वास्थ्य:- बार-बार बीमार पड़ने के कारण चिकित्सक न खान-पान का परहेज रखने को कहा है.संभव हैं, कि खान-पान में कुछ ऐसी गड़बड़ी हो रही हो. जो बीमार कर रही है.
आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक अच्छी बनी हुई है.धनराशि को छोटी-छोटी जमा पूँजियों में बांट सकते हैं.
रिश्ते: पति-पत्नी के रिश्तों के बीच नया मोड़ आ सकता हैं.किसी नन्हे मेहमान के आगमन की सूचना दोनों के बीच पहले से अधिक प्रगाढ़ता ले आएगी.