तुला (Libra):-
Cards:- Eight of pentacles
कार्यों को लेकर आसपास की वातावरण को समझने का प्रयास कर सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारी की सलाह पर किसी योजना में जरूरी बदलाव करेंगे. इससे कुछ सहयोगी असंतुष्ट हो सकते हैं. इस समय सभी लोगों से इस बदलाव के बारे में बात कर सकते हैं. किसी विषय का ज्ञान लेने की कोशिश आगे लाभ पहुंचा सकती है. इस जानकारी का उपयोग व्यवसाय में कर उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त कर सकेंगे. पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने की कोशिश इस समय कामयाबी नहीं दे रही है. इसके बावजूद कार्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश जारी है.
आपको इस बात का विश्वास है, कि इस कार्य में कामयाबी जरूर प्राप्त होगी. अपने ईश्वर पर आस्था और विश्वास निराश नहीं होने देगा. परिवार के अन्य सदस्य इस व्यवसाय को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दे सकते हैं. अपने आसपास के वातावरण से अनभिज्ञ ना रहे. लोगों की बातों को अनसुना करें. किसी भी गलती का दोहराव ना करें. की गई गलतियों से सबक लें. सोच समझ कर सही निर्णय ले. बदले की भावना से किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश ना करें. अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य: मौसम में आ रहा बदलाव स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है. इस समय स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.
आर्थिक स्थिति: किसी से पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें. बिना लिखा पढ़ी के उधार न दें.
रिश्ते: प्रिय से विवाह की बात कर सकते है. परिजनों की सहमति प्राप्त हो सकती है.