scorecardresearch
 

Tula Tarot Rashifal 9 March 2026: धन की व्यवस्था कर सकते हैं,नाराजगी दूर हो सकती है

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 9 March 2026: धैर्य और संयम से सभी स्थितियों पर विचार करें. बाहरी लोगों को अपने फैसलों पर हावी न होने दें.कार्यों के बीच में पैरों को आराम दें.

Advertisement
X
libra horoscope
libra horoscope

तुला (Libra):-
Cards:- Six of wands

यह समय योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की सलाह देता है.पहले से सोच समझकर कार्यों को व्यवस्थित करेंगे. तो सफलता मिलने की संभावना काफी बढ़ सकती है. ऐसे लोग जो संपत्ति से संबंधित कार्य करते हैं. उनके लिए समय अच्छा साबित होगा और उन्हें अच्छे लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकेंगे.कुछ नए फैसले लेने पड़ सकते हैं. इन फैसलों को लेते समय धैर्य और संयम से सभी स्थितियों पर विचार करें. बाहरी लोगों को अपने फैसलों पर हावी न होने दें.

यदि किसी सरकारी योजना में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं.तो उसमें अच्छा लाभ मिलने के संकेत नजर आ सकते हैं.इस समय अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ा सकता है. यदि आय और व्यय के बीच तालमेल बनाकर चलेंगे. तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सकेगा.किसी की कहीं हुई बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें.सामने वालों पर कार्य से संबंधित निर्भरता कम करें.स्वयं के लिए वक्त निकाले.अपनी परेशानियों का निराकरण स्वयं करने का प्रयास करना बेहतर होगा.

स्वास्थ्य: लंबे समय तक खड़े रहकर कार्य करने के कारण पैरों में काफी दर्द महसूस होने लगा है.कार्यों के बीच में पैरों को आराम दें.

आर्थिक स्थिति: संतान की विदेश में शिक्षा के लिए धन की व्यवस्था कर सकते हैं. पुराने धन निवेश से यह समस्या हल हो जाएगी. 

Advertisement

रिश्ते: जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.इससे सामने वाले की नाराजगी दूर हो सकती है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement