तुला (Libra):-
Cards:- Page of swords
अपनी गलतियों पर पर्दा डाल सकते है. लोगों के सामने खुद को समझदार बता सकते है. कुछ आदतों में बदलाव लाएं. लोगों की स्वतंत्र सोच को सकारात्मक रूप से लें. किसी के विचारों पर हावी होने की कोशिश कर सकते है. इस समय व्यवहार से दूसरे के ऊपर हावी होने वाली आदत को दूर करे. किसी सहयोगी की कार्य में लापरवाही और जल्दबाजी के चलते कुछ गलतियां हो सकती है. इस समय उन गलतियों को सुधार कर कार्य को समय पर पूरा करें. किसी नए कार्य से संबंधित कुछ अच्छे अवसर आ सकते हैं. धैर्य से सही अवसर के साथ सफलता प्राप्ति के प्रयास शुरू कर सकते हैं. आने वाला समय जीवन में नए सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है. सही निर्णय लेने की कोशिश करें. आ रहे मौकों को व्यर्थ न जाने दें. अपनी सोच को प्रगतिवादी रखें. हमेशा लोगों के कार्यों की बुराई न देखे. बल्कि सुझात्मक रवैया रखें. यदि किसी के साथ थोड़ा तनाव बना हुआ हो. तो चुप्पी बेहतर रहेगी. व्यर्थ अपशब्दों का उपयोग छवि को प्रभावित कर सकता है.
स्वास्थ्य: किसी बात का तनाव नींद में बाधा उत्पन्न करने लग रहा है. मन को शांत करने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति: सही समय पर सही योजना में किया धन निवेश आगे चलकर अच्छा प्रतिफल दे सकता है.
रिश्ते: प्रिय से दूर होने के कारण मन अशांत हो सकता है. सामने वाले से बातचीत करें.