सिंह (Leo):-
Cards:- Five of wands
ऐसी किसी स्थिति को निर्मित न करें. जिससे सामने वाले के साथ विवाद हो. बेकार की बहस का हिस्सा न बने. कार्य पूरा करने में जल्दबाजी न करें. धैर्य और संयम को आदत में शामिल करें. आसपास के वातावरण से सजग रहे. लोगों की अपनी अच्छाई का फायदा न उठाने दें. किसी मित्र की मदद करने के चक्कर में सामने वाले से विवाद हो सकता हैं. सामने वाले की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. कभी दूसरे के बहकावे में न आयें. सोच समझकर कोई भी कदम उठाएं. किसी के साथ बेवजह बहस न करें.
एक दूसरे से आगे निकालने की होड़ में एक दूसरे को नुकसान पहुँचकर आगे बढ़ना गलत है. इस बात को न करें. जीवन के किसी भी क्षेत्र में बिना संघर्ष के अच्छी सफलता की प्राप्ति नहीं होती है है. छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें. राजनीति से जुड़े लोगों की छवि में सुधार आ सकता है. किसी बड़ी योजना की प्राप्ति की खबर प्राप्त हो सकती है.
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह व्यवहार न रखे. किसी भी परेशानी को नजरंदाज ना करें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति ठीक है. फिजूल खर्ची न करें.
रिश्ते: समय प्रतिकूल है. अभी किसी विपरीत स्थिति में चुप रहना ही बेहतर रहेगा. सही वक्त पर उसको जवाब दीजियेगा.