scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 21 February 2026: अधिकारी से मिल सकेंगे, गले में खराश आ सकती है

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 21 February 2026: ननिहाल पक्ष के किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए पैतृक गांव में जा सकते हैं.जल्द ही इस बात का अनुभव हो सकता है.

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

सिंह (Leo):-
Cards:- Six of cups

किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं. जिसका संबंध आपके पक्ष से हो सकता है.इस व्यक्ति के साथ इस समय बचपन की,मित्रों की याद ताजा हो जाएंगी.कार्य क्षेत्र में अपनी परियोजना को सफल बनाने के लिए किसी अधिकारी से मिलने की आवश्यकता पड़ सकती है. किसी सहयोगी का व्यवहार आपके साथ  अच्छा न होने के कारण ये बात आप उच्च अधिकारी तक पहुंचाने पर सोच विचार कर सकते हैं.इस समय महसूस करेंगे, कि यदि  सामने वाले के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करेंगे.

तो सामने वाला  बात को ध्यान से सुनने का प्रयास अवश्य करेगा.किसी नए व्यक्ति से मुलाकात काफी जोशीला और ऊर्जावान महसूस करा सकती हैं. ननिहाल पक्ष के किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए पैतृक गांव में जा सकते हैं.जल्द ही इस बात का अनुभव हो सकता है. कि लोग धैर्य और शांति के साथ बड़े से बड़ी समस्याओं का सामना आसानी से कर लेते हैं.यह बात  कुछ अच्छी सीख लेकर आएगी.


स्वास्थ्य: जगह-जगह का पानी बदलने से गले में खराश और संक्रमण हो सकता है. इस समय घरेलू उपचार द्वारा गले को आराम पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं.

आर्थिक स्थिति: पूर्व में किसी धन निवेश का अच्छा प्रतिफल मिल सकता ह. इस धन का उपयोग एक बड़े चार पहिया वाहन खरीदने में कर सकते हैं.

रिश्ते: किसी नए स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं.इस जगह से संबंधित कोई भी पूर्ण जानकारी प्राप्त न होने के कारण  इस जगह पर खुद को रोमांचित और जोशीला महसूस करेंगे.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement