scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 15 March 2026: दखलंदाजी ना करें, आर्थिक लाभ हो सकता है

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 15 March 2026: छोटी-छोटी बातों को बड़ा चढ़ा कर बड़ी समस्या में परिवर्तित ना करें.समय रहते समस्या को सुलझा लेना आगे के लिए बेहतर रहेगा.

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

सिंह (Leo):-
Cards:- Nine of swords

कई बार कुछ ऐसे कार्य सामने आ सकते है.जहाँ आगे बढ़ने के लिए कुछ लोगों को पीछे ढकेलना पड़ सकता है.संभव हैं, कि इस स्थिति में आगे बढ़ते समय अनैतिक साधनों की तरफ आकर्षित हो सकते है.इस समय इस बात को  समझने की आवश्यकता है.कि आगे बढ़ने के प्रयास में किसी ऐसे गलत राह की तरफ आकर्षित ना हो जाएं.जो आगे चलकर बड़े नुकसान में डाल दें.कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी से हुई अनबन के चलते काफी गुस्सा आ सकता है.

छोटी-छोटी बातों को बड़ा चढ़ा कर बड़ी समस्या में परिवर्तित ना करें.समय रहते समस्या को सुलझा लेना आगे के लिए बेहतर रहेगा.अपने व्यवहार और सोच में परिवर्तन लाइए.विचारों में सकारात्मकता और शुद्धता को लाइए.अपने किसी भी निजी फैसलों में दूसरों को अपनी मर्जी ना चलाने दे.जरूरत से ज्यादा दूसरे के रिश्तों में दखलंदाजी ना करें.गलती होने पर सामने वाले से माफी माँगी जा सकती है.

स्वास्थ्य :तीखा मिर्च मसाले वाला भोजन सेहत के लिए खराब हो सकता है.इससे परहेज करने की कोशिश करें.

आर्थिक स्थिति:कार्य क्षेत्र में हुई वेतन वृद्धि आर्थिक लाभ पहुंचा सकती हैं.बेवजह के खर्चे परेशान कर सकते है.

रिश्ते :परिजनों का विवाह के लिए बढ़ता दबाव चिंतित कर सकता है.प्रिय से परिजनों की मुलाकात करा सकते है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement