सिंह (Leo):-
Cards:- Three of wands
इस समय किसी नए व्यवसाय को शुरू करना आसान नजर नहीं आएगा.शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बिना विशेषज्ञ की सलाह के आगे बढ़ने से पूर्व सोचना चाहिए.लंबी अवधि की योजनाएं पूरी हो सकती है.कार्य क्षेत्र में जल्दबाजी में कार्य करने से गलत होने की संभावना बढ़ सकती है.थोड़ा धैर्य और समझदारी से कार्य करें.संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें.उसके साथ समय बिताए.भविष्य की योजनाओं को उसके साथ साझा कर सकते है.जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है.
नौकरी के साथ व्यवसाय करने की योजना पर मित्रों के साथ विचार कर सकते है.कार्य से संबंधित किसी समस्या के समाधान के लिए किसी सरकारी अधिकारी से मुलाकात कर सकते है.परिवार में चल रही कलहपूर्ण स्थिति को ठीक करने के लिए बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह ले सकते है.व्यस्तता के कारण जरूरी कार्यों को टाल सकते है.समय का सदुपयोग करें.परिवार के हित में निर्णय लें.बाहरी लोगों की बातों में न आएं.किसी के साथ बेवजह रिश्ते न बिगड़े.
स्वास्थ्य: खानपान में पौष्टिकता लाएं.बाहर के खानपान को सीमित करें.
आर्थिक स्थिति: ऐसे स्थितियों से बचें.जहां धन की हानि होने की संभावना हो.
रिश्ते: परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें.उनकी बातों का अनादर न करें.