scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 9 March 2026: खुद का खास ख्याल रखें, लेनदेन से बचें

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 9 March 2026: कोई पुराना लेनदेन जल्द ही चुकता हो सकता है.इस बात का आश्वासन सामने वाले से प्राप्त होगा.किसी से कोई वादा करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर ले.

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

सिंह (Leo):-
Cards:- Seven of wands

आगे आने वाला समय कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. इस समय आत्मविश्वास को मजबूत बनाएं. नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.कोई काम जो लगभग पूरा ही होने वाला था.अचानक से बिगड़ सकता है.इस समय धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. विदेश में जाकर पढ़ाई का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है. लंबे समय से रुका हुआ कोई पुराना लेनदेन जल्द ही चुकता हो सकता है.इस बात का आश्वासन सामने वाले से प्राप्त होगा.

किसी से कोई वादा करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर ले.संभव है, कि बाद में उसे निभाना कठिन हो जाए.अपने जरूरी कामों को टालने की आदत में बदलाव लाएं. कार्यों को पूरा करने में लापरवाही कार्य को बिगाड़ सकती है. ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. दिस इस सभी लोग उत्साहित होंगे.कुछ विरोधी आपके कामों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं.अपनी समझदारी और आत्मविश्वास  से उनकी इस कोशिश को विफल कर देंगे.

स्वास्थ्य: मौसम के बदलते प्रभाव का असर स्वास्थ्य पर पढ़ सकता है. इस समय खुद का खास ख्याल रखें.

आर्थिक स्थिति: धन के मामले में सतर्कता बरतना जरूरी है.संभव है, कि किसी को दिया गया पैसा वापस मिलना मुश्किल हो जाए.

रिश्ते: परिवार के साथ किसी अच्छी यात्रा की योजना बना सकते हैं.इस बात से सभी परिजन उत्साहित होंगे.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement