सिंह (Leo):-
Cards:- Ten of swords
कार्य क्षेत्र में हुआ बदलाव परिवार की शांति को प्रभावित कर सकता है. इस परिस्थिति में कई लोगों के असली चेहरों से परिचित हो सकते हैं. इस बात से कई लोगों से रिश्ते टूट सकते है. पूर्व की कठिन परिस्थितियों से अच्छा सबक सीख चुके है. जिनको आगे के जीवन में परेशानियों से बचने की ढाल बना सकते है. पूर्व की कुछ घटनाए ने हिम्मती और मजबूत बनाने में काफी मदद की है. लोगों को पहचानकर व्यवहार में दुनियादारी लाएं.
कार्य क्षेत्र में जल्द ही काफी अच्छे अवसर मिल सकते है. उन अवसरो को हासिल करने का पूरा प्रयास करे. जिंदगी में ऐसे लोगों और परिस्थितियों से दूर हो. जिनके साथ आगे सिर्फ परेशानियां उठाना पड़ सकती है. किसी रिश्ते में लंबे समय चली आ रही खटास को खत्म कर सकते है. अब रिश्ते को सुधारने पर कार्य करें. जल्द ही आपकी मेहनत सफल होगी. ऐसा आपको पूर्ण विश्वास है.
स्वास्थ्य: चढ़ते उतरते समय गिरने से मुंह में चोट लग सकती हैं. जिसके कारण चेहरे पर सूजन आ सकती हैं.
आर्थिक स्थिति: दिया हुआ कर्जा सामने वाला अभी चुकाने की मंशा नहीं दिखा रहा है.
रिश्ते: पर के सम्मान के खातिर किसी अपरिचित व्यक्ति से विवाह कर सकते हैं. धीरे-धीरे उस व्यक्ति की सोच प्रभावित कर सकती है.