मिथुन
judgement
आज का दिन आप के लिए सजगता के साथ आगे बढ़ने का संकेतक है. दिल की आवाज को अनदेखा न करें. पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर कार्य करने की समझ बढ़ाएं. बजट का ध्यान बनाए रखें. परिस्थिति पर नियंत्रण बनाए रखें. व्यसायिक मामले पक्ष में बनेंगे. जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास रहेगा. ढिलाई लापरवाही से बचें.
हल्के लोगों को आसपास न जुटने दें. वाणिज्यिक कार्यों मे सहज प्रदर्शन बनाए रहेंगे. लेनदेन में धैर्य दिखाएं. दोस्तों की मदद से हित साधेंगे. कार्यक्षेत्र और तार्किकता बनाए रखेंगे. निजी विषयों में सहजता के साथ आगे बढ़ेंगे. प्रलोभन के जाल में आने से बचें. लंबित कार्यों में सूझबूझ रखें. व्यवस्था में आवश्यक बदलाव बनाए रखें.
स्वास्थ्य: मौसमी सावधानियों को ध्यान में रखें. स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाएं. खानपान संतुलित रखें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार की स्थिति रुटीन रहेगी. अनजान से समझौतों में सावधान रहें. कला कौशल का लाभ मिलेगा.
रिश्ते: घर के मामलों में विनम्रता से काम लें. लोग विश्वसनीय रहेंगे. रिश्तों में भरोसा बना रहेगा.