scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 21 February 2026: नया मेहमान आ सकता है, कठोर स्वभाव ना रखें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 21 February 2026: जीवनसाथी की भावनाओं की कदर करें.छोटे बच्चों के साथ गुस्से से भरा व्यवहार न करें.ज्यादा कठोर स्वभाव लोगों से दूर कर सकता है.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):-
Cards:- The Emperor 

पिता का पक्षपात पूर्ण व्यवहार विद्रोही बना सकता है. परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनका मधुर स्वभाव चिढ़ा सकता है. इसके चलते अन्य स्थान पर नौकरी करने का विचार कर रहे हैं. किसी सहकर्मी के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने के कारण किसी अन्य विभाग में स्थानांतरित किया जा सकता है. सामने वाले से दुर्व्यवहार की माफी मांग सकते हैं.

कार्य क्षेत्र में किसी नई योजना में कुछ खामियां नजर आ सकती हैं. इस स्थिति में किसी अनुभवी की सलाह मददगार साबित होगी. परिवार के साथ अपने बिगड़े संबंधों को सही करने का प्रयास कर सकते हैं.छोटी छोटी खुशियों का जश्न मनाएंगे.परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है.अपनी कमियों को सुधार सकते है जीवनसाथी की भावनाओं की कदर करें.छोटे बच्चों के साथ गुस्से से भरा व्यवहार न करें.ज्यादा कठोर स्वभाव लोगों से दूर कर सकता है.

स्वास्थ्य: अनियमित दिनचर्या और देर रात तक जागना बीमार सकता है.दिनचर्या को सही करें.

आर्थिक स्थिति: जीवनसाथी के साथ एक छोटा सा ऑनलाइन  व्यवसाय शुरू कर सकते है.

रिश्ते: जो बीत चुका है.उससे दूर रहें.इससे रिश्तों में समरसत बनी रहती है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement