scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 20 February 2026: मिथुन राशि वालों का अध्यात्म की तरफ बढ़ेगा झुकाव, सेहत का रखें खास ख्याल

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 20 February 2026: संभव है,की उसमें उतने लाभ की प्राप्ति ना हो. आमदनी और वह में संतुलन बताएं. रिश्तों की मर्यादाएं तय कर सकते हैं.  किसी का बेहूदा मजाक सहन न करें.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Six of pentacles 

किसी सहकर्मी की जिद और जल्दबाजी के चलते कार्य में काफी रुकावटें आ सकती हैं.  इस कारण कार्य की सफलता प्रभावित हो सकती है.  इस समय काफी क्रोधित होने के बाद भी,सामने वाले की गलती को आगे न करने की ताकीद देकर क्षमा कर सकते हैं. पुरानी गलतियों को ना दोहराएं. यदि किसी कार्य के पूरा होना में शंका हो रही है. तो कार्य का पुनः अवलोकन कर सकते हैं. संदेह होने की स्थिति में आगे बढ़ाना नुकसान कर सकता है.  समाज सेवा के कार्यों में रुचि ले सकते हैं. खाली समय का सदुपयोग आसपास के गरीब बच्चों को पढ़ने में कर सकते हैं. ईश्वर के प्रति विश्वास और निष्ठा बढ़ सकती है. अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ सकता है.  सच का साथ दें.  ऐसे कार्यों को पूरा करने में जल्दबाजी न दिखाएं. जिसके परिणाम काफी लुभावने नजर आ रहे हो.  संभव है,की उसमें उतने लाभ की प्राप्ति ना हो. आमदनी और वह में संतुलन बताएं. रिश्तों की मर्यादाएं तय कर सकते हैं.  किसी का बेहूदा मजाक सहन न करें. सामने वाले को उसकी सीमा बताना जरूरी है.  

Advertisement

स्वास्थ्य: जोर से बोलने के कारण गले में सूजन महसूस हो रही है. खट्टी और ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह चिकित्सक से मिल सकती है. 

आर्थिक स्थिति: पैसे को लेनदेन को लेकर सतर्कता रखें.  करीबी मित्र के कहने पर किसी अजनबी व्यक्ति को उधार ना दें. 

रिश्ते: सामने वाला व्यक्ति कितना भी करीबी क्यों ना हो.  किसी भी तरह का बेहूदा मजाक या टिप्पणी सहन करने योग्य नहीं होती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement