scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 15 February 2026: कुछ लोगों को अपने ज्यादा करीब न आने दें, नुकसान उठाएंगे

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 15 February 2026: कार्य की अधिकता के चलते कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को टाल सकते हैं. जिसके चलते कुछ लोगों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी. बार-बार किसी कार्य की असफलता के चलते लोगों का रवैया बदलता नजर आ सकता है.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):-
Cards:- The Star
पारिवारिक समस्या से बाहर निकाल सकते हैं. किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह कार्य में आ रही रूकावटों से बाहर निकालने के लिए सही प्रयास करने को प्रेरित कर सकती है. जीवन साथी की तबीयत लगातार बिगड़ते रहने के कारण चिकित्सा कुछ समय स्थान परिवर्तन की सलाह दे सकते हैं. इस समय उच्च अधिकारी से स्थानांतरण की बात करेंगे. कार्य की अधिकता के चलते कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को टाल सकते हैं. जिसके चलते कुछ लोगों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी. बार-बार किसी कार्य की असफलता के चलते लोगों का रवैया बदलता नजर आ सकता है.

इस बात से थोड़े परेशान हो सकते हैं. इस समय किसी भी स्थिति में खुद को नाकामयाब ना समझे. आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाएं. पैसे का लेनदेन सोच समझ कर करें. जो लोग आपकी सफलता या असफलता के अनुसार अपनी राय बदलते रहते हैं. उनके साथ करीबी रिश्ते ना बनाएं. कुछ लोगों को अपने ज्यादा करीब ना आने दे. जरूर से ज्यादा बेतकल्लुफी लोगों को आपके साथ दुर्व्यवहार करने की वजह दे सकती है. ऐसी स्थिति में सामने वाले के व्यवहार को लेकर सजग रहें. 

स्वास्थ्य: जरूर से ज्यादा मीठा खाना वजन को बढ़ता जा रहा है. इस कारण मधुमेह होने की संभावना अधिक हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में मित्र की सहायता से निवेश कर सकते हैं. सामने वाला अच्छे प्रतिफल का विश्वास दिला सकता है. 

रिश्ते: जो बीत चुका है, उन बातों को बार-बार सामने न लाएं. इससे रिश्तो में तनाव बढ़ सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement