मिथुन (Gemini ):-
Cards:- Four of wands
परिवार में लंबे समय बाद किसी के विवाह की शहनाइयां बज सकती हैं. इस कार्य को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित नजर आएंगे. जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. संभव हैं, कि ये यात्रा एक व्यावसायिक यात्रा हो. कार्यक्षेत्र में किसी योजना की असफलता के लिए अपनी गलती स्वीकार कर सकते हैं. इस कार्य की असफलता से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है. इस स्थिति में सभी से इस बात के लिए माफी मांग सकते हैं. व्यवसाय में साझेदार पर अति विश्वास ना करें. पैसों का लेनदेन करते समय आंखें और कान खुली रखें.
विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है. जल्द ही अच्छी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकेंगे. परिवार के प्रति अपने उत्तरदायित्व को लेकर लापरवाही ना करें. किसी कार्य के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. कानूनी मामलों में निर्णय विपक्ष में जा सकता है.
इस समय किसी अच्छे कानूनी सलाहकार की मदद ली जा सकती है. पैसा कमाने का ज्यादा लालच ना करें. इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. यदि किसी कार्य में असफलता प्राप्त हुई है. तो उसेकार्य का पुनः अवलोकन करें. असफलता का कारण स्वत: ही सामने आ जाएगा.
स्वास्थ्य: व्यायाम न करने के कारण शरीर में आलस्य बढ़ सकता है. दिनचर्या को नियमित और खानपान में परहेज करे. .
आर्थिक स्थिति: छोटी-छोटी बचत कर पैसों को सही जगह पर निवेशित करने का प्रयास आगे चलकर अच्छे प्रतिफल लेकर आ सकता है.
रिश्ते:मनचाहे जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है. जल्द ही विवाह की तैयारियां शुरू हो जाएंगी.