3.मिथुन (Gemini):-
Cards:- Strength
कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और परिवार में मतभेद के चलते तनाव बढ़ सकता है.ऐसी स्थिति में कार्यों में थोड़ा बदलाव लाया जा सकता है.स्वयं को व्यस्त रखें.ताकि समय का दुरुपयोग न करे.जो लोग काफी समय से आर्थिक तंगी से से गुजर रहे है.उन्हें कहीं से धन प्राप्त ही सकता है.संभव हैं, कि आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है.जिनकी सोच आपके समान होगी.कुछ पुराने विचारों को मन से बाहर करेंगे.स्वार्थी लोगों से दूर रहें.शांत रहकर कार्यों को पूरा करें.
किसी से ज्यादा बहस न करें.परिजनों के साथ समस्याएं साझा करें.खुद को उन चुनौतियों के लिए तैयार करें.जिनका सामना जल्द ही करना पड़ सकता है.जीवनसाथी के मन में किसी व्यक्ति से बढ़ती नजदीकियों से शक हो सकता है.सामने वाले से बातचीत करें.कुछ सहयोगी जोखिमपूर्ण कार्य करने में खुद को हिम्मती मानते आए है.संभव हैं,कि वो कार्य को पूरा करने के लिए गलत मार्ग अपनाएं.ऐसी स्थिति में सही का साथ दें.
स्वास्थ्य: बार-बार श्वास संबंधी समस्याएं परेशान कर रही सकती है.चिकित्सक अस्थमा होने की संभावना व्यक्त कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: पुराने धन निवेश का अच्छा प्रतिफल मिल सकता है. इस धन को संतान की उच्च शिक्षा के लिए बचाएंगे.
रिश्ते: यदि कोई हमेशा अपमानित करने का मौका ढूंढता हो.तो ऐसे लोगों से दूर रहना ही बेहतर रहेगा.