कुम्भ Three of cups
कार्यक्षेत्र
कार्यक्षेत्र में आपके भरपूर आत्मविश्वास से सभी प्रभावित होंगे, मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज असमंजस्य की स्थिति में कोई निर्णय न लें अन्यथा पैसा फंस सकता है. कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले आपके फेवर में होंगे. साझेदारी के व्यापार में लाभ प्राप्त होगा धनलाभ के योग बन रहे हैं. विदेशी कामकाज में आपको अच्छा फल मिलेगा. आपको अपने बॉस से भी तारीफ मिल सकती है. नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को मनपसंद नौकरी मिल सकती है. आपका जो भी लक्ष्य है, उसके लिए रास्ता खुलेगा. नई नौकरी की प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति से आपको सहायता मिल सकती है. कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन का उत्तरार्ध अच्छा रहने वाला है.
आर्थिक
नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आमदनी बढ़ने से आप बचत करने में सफल रहेंगे.निवेश करना आज लाभदायक रहेगा.आज लंबी अवधि के लिए निवेश करने से बचें. बिजनेस-व्यापार के लिए भी आज का दिन उत्तम रहने वाला है. नई-नई योजनाओं से धन अर्जित होगा. पैतृक संपत्ति और विदेशी व्यापार से लाभ मिलेगा.
पारिवारिक
परिवार के सदस्यों का आपस में प्यार बढ़ेगा. आप परिवार के लिए किसी अच्छे मार्ग का चयन कर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. मन में संदेह बना रहेगा जिसके चलते आप परिवार के प्रेम भरे माहौल में कुछ ऐसा बोल सकते है जो दूसरे सदस्यों को चुभ सकता है . परिवार के बीच में आई मधुरता कम हो सकती है इसलिए जरूरी है कि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण जरूर रखें. घर के बड़े बुजुर्गों के प्रति बर्ताव में नरमी दिखाएं और उनकी सलाह पर अमल करें.
प्रेम संबंध
विवाह के लिए इस दौरान अच्छे रिश्ते आएंगे और चट मंगनी पट ब्याह की स्थिति बन सकती है. दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है. प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी मनमुटाव खत्म होगा. अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उसे प्रपोज करने का यह सही समय होगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय अच्छा रहने वाला है. आज बीमारियां आपसे दूर होंगी. गुप्त रोग संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी आपको परिवर्तन दिखाई देगा. छोटी-मोटी बीमारियों से निजात मिलेगी. अगर कोई मानसिक तनाव है तो उससे छुटकारा मिलेगा.
उपाय: ॐ वक्रतुंडा हुं का मंत्र जाप करें
शुभ रंग : जामनी
शुभ अंक:5